वाराणसी एयरपोर्ट की टॉयलेट में कस्टम विभाग ने बरामद किया करोड़ो का सोना
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टॉयलेट से आज रूटीन चेकिंग के दौरान एयरपोर्ट कस्टम विभाग की टीम ने एयरपोर्ट की एक टॉयलेट से लावारिस हालत में पड़े काले रंग के बैग से सोने के 16 बिस्किट बरामद किया , बरामद हुए सोने के बिस्किट की कीमत कस्टम विभाग दौरा एक करोड़ रुपये के ऊपर की बताया गया , वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शारजाह से वाराणसी पहुचा एअर इंडिया का विमान IX-184 के बाद उसमें सवार होकर आए सभी यात्रियों का कस्टम विभाग की टीम द्वारा चेकिंग किया गया , चेकिंग के दौरान किसी के पास से कुछ बरामद किया जा सका , कस्टम विभाग की टीम रूटीन चेकिंग के दौरान एयरपोर्ट के सभी जगहों पर चेक करते हुए जब एक टॉयलेट में चेकिंग करने पहुची तो लावारिस हालत में एक काले रंग के पड़े बैग को चेक किया तो उस बैग में 16 सोने के बिस्किट को बरामद किया , बरामद सोने के बिस्किट का वजन 1866.100 ग्राम बताया गया , जिसकी कीमत एक करोड़ के ऊपर की है , बरामद सोने को जपत करते हुए कस्टम विभाग एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से सोना लाने वाले यात्री के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है ,