लोकसभा 2024 चुनाव में 12 प्रकार के पहचान पत्र दिखाकर वोटर अपना मतदान कर सकते है
लोकसभा 2024 चुनाव में मतदाता 12 प्रकार के पहचान पत्र दिखाकर वोटर मतदान कर सकते है, लोकसभा चुनाव को लेकर आज प्रथम चरण का मतदान हुआ, निर्वाचन आयोग ने मतदान बढ़ाने के लिए फोटो पहचान पत्र के 12 विकल्प दिए हैं, मतदाता 12 प्रकार के पहचान पत्र दिखाकर अपना वोट डाल सकते है, निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता है, मतदान प्रतिशत को बढ़ाना, मतदाता 12 प्रकार के जो पहचान पत्र दिखाकर मतदान कर सकते हैं, उनमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों एवं डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, और एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड शामिल हैं, इनके अलावा फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियाें द्वारा अपने कर्मचारियों को फोटो युक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड आदि को भी पहचान पत्र के विकल्प के तौर पर प्रयोग किया जा सकता है, मतदान करने के लिए वोटर को मतदाता पर्ची के साथ वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से किसी एक को साथ ले जाना अनिवार्य है ,