लखनऊ यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शासन का आभार व्यक्त किया
लखनऊ यूपी के कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार अपने पद कार्य को ग्रहण कर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार का आभार व्यक्त किया , उन्होंने कहा मुझे जो जिम्मेदारी दी गयी है उसके लिए आभार, सारे दायित्वों को पूरा करेंगे , सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य किया, उन्होंने कहा पिछले कुछ वर्ष में अपराध में कमी आई है, सरकार की नीतियों के तहत रोजगार के अवसर बढ़े, पिछले कुछ वर्षो में कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी गई, पुलिस विभाग में भर्तियां पारदर्शी तरीके से की जा रही, ये पहली बार है जब कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगा, महिला सुरक्षा को लेकर बहुत कार्य किया गया, डायल 112 में नए वाहनों की बढ़ोतरी की जा रही है, राम मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शानदार व्यवस्था की गई थी, साइबर क्राइम पर जोर देंगे, साइबर में पहले 57 और अब 18 साइबर थानों का सृजन, 2025 में महाकुंभ की भी तैयारियां की जा रही, डीजीपी प्रशांत कुमार