लखनऊ मौसम विज्ञान ने ओलावृष्टि गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश की जताया संभावना
मिर्ज़ापुर उप कृषि निदेशक ने जनपद के सभी किसानो को सूचित करते हुए जारी प्रेस नोट के माध्यम से अवगत कराया कि मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ के द्वारा अवगत कराया गया है कि 20 मार्च 2023 तक मौसम की स्थिति खराब रहेगी , राज्य के अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश की संभावना है , दिनांक 17 मार्च 2023 को कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि व बिजली गिरने की संभावना है , दिनांक 18 मार्च 2023 को कई स्थानों पर गरज व बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है , उप कृषि निदेशक मिर्ज़ापुर द्वारा बताया गया कि जो किसान मटर, मसूर, सरसों की कटाई कर चुके है वो उसकी थ्रेसिंग शीघ्र से शीघ्र करते हुए अनाज को उचित स्थान पर भण्डारण कर लें , खलिहान में पड़े कटी फसल को तिरपाल से ढकने की व्यवस्था कर लें ,