लखनऊ मे आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला में भाग लेने पहुंचे पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक
लखनऊ मे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान कार्यशाला 2024 की बैठक में भाग लेने के लिए पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल लखनऊ पहुंचे , बैठक को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए मार्गदर्शन दिया , बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विधायकों व पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के समग्र विकास एवं कुशल नेतृत्व क्षमता के लिए, हम सब मिलकर हर घर से एक एक सदस्य को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनायें, इसके बाद विधायक जी ने भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल को उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए, उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की ,