लखनऊ मुख्यमंत्री योगी जी ने बीती रात 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले पर मुहर लगा दिया
लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुजरात दौरे से वापस आते ही बीती रात 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले पर अपनी मुहर लगा दिया , प्रयागराज के आईजी व एसएसपी का तबादला कर कमिश्नर आफ पुलिस की नियुक्ति किया गया , 1999 बैच के IPS अफ़सर रमित शर्मा प्रयागराज के पुलिस आयुक्त (CP) बनाए गए , जो पूर्व में प्रयागराज के आईजी एवं मुरादाबाद डीआईजी तथा रामपुर में एसपी पद पर भी रह चुके हैं , वर्तमान में बरेली के आईजी पद पर हैं तैनात , तो वही प्रयागराज रेंज के IG 2003 बैच के IPS अफ़सर डॉ. राकेश सिंह बरेली रेंज के IG बनाए गए , लखनऊ विशेष सुरक्षा बल (SSF) के DIG पद पर तैनात 2004 बैच के IPS अफ़सर चन्द्र प्रकाश द्वितीय को प्रयागराज रेंज के IG बनाया गया , वर्तमान में UPSSF के DIG के रूप में तैनात थे , प्रयागराज के SSP 2011 बैच के IPS अफ़सर शैलेश कुमार पाण्डेय को मथुरा का एसएसपी बनाया गया , वाराणसी के पुलिस कमिश्नर सतीश गणेश का लखनऊ तबादला कर दिया गया , वाराणसी के नए पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन बनाये गए ,