लखनऊ बैकुंठ धाम में सहाराश्री के अंतिम संस्कार में लोगो के साथ कई वीवीआईपी भी शामिल
लखनऊ बैकुंठ धाम में सहाराश्री अंतिम संस्कार के वक्त बड़ी संख्या में सहारा श्री के चाहने वाले बैकुंठ धाम में जुटे कई वीवीआईपी भी अंतिम संस्कार में शामिल होकर नम आंखों से उन्हें विदाई दी , सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत राय के अंतिम दर्शन व उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सहारा शहर में फ़िल्म जगत व राजनीतिक जगत की हस्तियों सहित आम लोगों उन्हें श्रद्घांजलि देने के लिए पहुंचे , सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कांग्रेस नेता राज बब्बर, सोनू निगम, भाजपा नेता नरेश अग्रवाल, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी सहित कई जानी-मानी हस्तियां पहुंची , वहीं बड़ी संख्या में सहारा समूह के कर्मचारियों की आईडी देखकर उन्हें प्रवेश दिया गया , उनका शव बुधवार को मुंबई से लखनऊ लाया गया और अंतिम दर्शन के लिए सहारा शहर में रखा गया था , देर रात तक लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए आते रहे, सुब्रत राय का मुंबई के एक निजी अस्पताल में 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया था , वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे, चार्टर प्लेन के जरिये उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डे पर बुधवार शाम को लाया गया था , आज बैकुंठ धाम में सुब्रत राय सहारा को फ़िल्म जगत व राजनीतिक जगत की बड़ी बड़ी हस्तियों सहित आम लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी ,