लखनऊ कैबिनेट की हुई बैठक में ओबीसी आरक्षण संशोधन विधेयक को मंजूरी
लखनऊ यूपी में निकाय चुनाव के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली हरी झंडी के बाद ओबीसी आरक्षण के संशोधित प्रस्ताव को लेकर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में आज कैबिनेट की हुई बैठक में ओबीसी आरक्षण संशोधन विधेयक को मंजूरी दी गयी , नगर निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर ये बदलाव किया गया , कैबिनेट बैठक में मुहर लगने के बाद अब प्रस्ताव को राज्यपाल को भेजा गया है , वहां से मुहर लगते ही अनंतिम आरक्षण की लिस्ट जारी हो सकती है , सम्भवना जताई जा रही है कि निर्वाचन आयोग अगले 48 घंटे में अधिसूचना जारी कर सकता है ,