लखनऊ अपना दल कमेरावादी की पल्लवी पटेल AIMIM व अन्य पार्टियों के साथ मिलकर नया गठबंधन बनाया
लखनऊ के होटल क्लार्क में आज आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बतौर संयोजक पल्लवी पटेल ने कहा कि नए राजनीतिक परिस्थितियों में विभिन्न सामाजिक समूहों खासकर अन्य पिछड़ा वर्ग की अनेक जातियों, दलित एवं मुसलमान का दमन उत्पीड़न एवं अन्याय बढ़ा है , सरकार की कार्यशैली एवं मुख्य विपक्ष का इन सवालों पर पीछे हटना नए राजनीतिक विकल्प की मांग करता है, इसलिए हम आगामी लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने का ऐलान करते हुए उत्तर प्रदेश में नया राजनीतिक विकल्प पेश किया , पीडीएम के नारे के साथ पिछड़ा दलित मुसलमान के भागीदारी के सवाल पर और दमन, उत्पीड़न एवं अन्याय के खिलाफ नए राजनीतिक विकल्प की ओर आगे बढ़ रहे हैं , उन्होंने कहा कि "पी.डी.एम." यानी पिछड़ा दलित मुसलमान की राजनीतिक भागीदारी के साथ ही सामाजिक आर्थिक न्याय हमारा मिशन है, इसलिए हम पूरी ईमानदारी से कार्यपालिका न्यायपालिका और व्यवस्थापिका में पीडीएम के वास्तविक अस्तित्व को स्थापित करने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता की जन भावना के अनुरूप नया राजनीतिक विकल्प पेश कर रहे हैं, हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की जनता वर्तमान पिछड़ा दलित एवं मुसलमान विरोधी सरकार को हटाने के लिए हमारे साथ आएगी , चूंकि उत्तर प्रदेश में पिछड़ा दलित मुसलमान की वास्तविक लड़ाई ईमानदारी से हम लड़ रहे हैं, इसलिए "ए" के कंफ्यूजन को दूर करते हुए पीडीएम के नारे के साथ आगे बढ़ रहे हैं, आज हमारे साथ एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी साहब, अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल जी, राष्ट्रीय उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम पाल जी एवं प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिंद जी साथ आ रहे हैं,