रायबरेली सीट राहुल गांधी से हारने के बाद योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप जनता से नाराज कहा एक साल नहीं करेंगे काम
रायबरेली सीट पर राहुल गांधी से करारी हार के बाद योगी सरकार में मंत्री और भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली लोकसभा सीट से हारने के बाद वहा की जनता से काफी नाराज हो गए, उन्होंने ऐलान किया कि एक साल तक वह अवकाश पर रहेंगे, और रायबरेली की जनता का कोई काम नही करेंगे, यह भी कहा कि इस दौरान जनता अपने काम राहुल गांधी से करवाए, अब वह अपने परिवार को समय देंगे, हम आपको बता दे कि दिनेश प्रताप सिंह को राहुल गांधी ने रायबरेली में तीन लाख से भी ज्यादा वोटों से हराया है , भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान राहुल गांधी की जीत को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि राहुल गांधी अपने बलबूते पर चुनाव नहीं जीता है, उनको समाजवादी पार्टी ने चुनाव जिताया है, इस जीत का श्रेय राहुल या प्रियंका और उनकी माता सोनिया गांधी को नहीं जाता है, अगर सपा साथ में नहीं होती तो वह कभी भी रायबरेली से चुनाव नहीं जीत सकते थे ,