राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों क़ो जारी किया निर्देश चुनाव के दौरान नही छोड़ेंगे मुख्यालय
राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी जनपदों के अधिकारियों क़ो निर्देश जारी करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान कोई भी अधिकारी मुख्यालय को नही छोड़ेंगे , खास तौर से जिलाधिकारी , पुलिस कमिश्नर , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , एसपी व क़ो जिले मेँ ही रहने का आदेश जारी किया है , जिस जिले मेँ चुनाव होगा मतदान से 48 घंटे पहले उस जनपद की सीमाएं सील होगी , मतदान से पहले बाहरी जिले से आये व्यक्ति क़ो छोड़ना होगा जिला , किसी भी पार्टी को सभा की अनुमति देने मेँ किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जायेगा , लाउडस्पीकर के प्रयोग के लिए अनुमति लेनी होगी , निकाय चुनाव करवाने में लगभग दो लाख कर्मचारी लगाए गए है , यूपी पुलिस की देखरेख में निकाय चुनाव शान्ति पूर्ण सम्पन्न कराया जाएगा ,