यूपी में सोमवार यानी आज से शुक्रवार तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी व बारिश के आसार
लखनऊ मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में सोमवार से शुक्रवार तक आंधी व बारिश की संभावना जताया है , जिसमे 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी , मौसम बदलने से भीषण गर्मी से लोगो को राहत मिलने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है , शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा प्रयागराज व मथुरा में 44.8 पारा दर्ज किया गया , एक के बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से फिर उत्तर भारत से मध्य भारत व पूर्वी भारत के राज्यों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि धूल भरी आंधी देखने को मिलेगी , तो वही ऊंचे पहाड़ों पर भारी ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश होगी , जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगी , 24 मई से लेकर 28 मई तक बारिश होने की संभावना है , 25 मई तक हर राज्य में बारिश देखने को मिलेगी , पंजाब , हरियाणा , उत्तराखंड , दिल्ली , उत्तर प्रदेश , राजस्थान व बिहार इन राज्यों में धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश व ओलावृष्टि भी देखने को मिलने की संभावना है , कही तेज बारिश होगी तो कही कुछ कम बारिश होगी , बीच-बीच में धूप भी दिखाई देती रहेगी , कुछ इलाक़ों में 23 मई से भी बारिश धूल भरी आंधी भी चलने की संभावना है ,