यूपी में शीतलहर बर्फीली हवाओ का प्रकोप जारी सड़को पर सन्नाटा गांव से लेकर शहर तक अलाव का सहारा
यूपी में शीतलहर बर्फीली हवाओ का प्रकोप अभी जारी रहेगा, जिसकी वजह से सड़को पर सन्नाटा दिखाई पड़ रहा है, गांव से लेकर शहर तक के लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे है, उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने 50 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है , तो वही 60 शहरों में शीतलहर-कोल्ड डे की चेतावनी भी जारी की है, मौसम विभाग ने राज्य में कई जगहों पर शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस को लेकर भी रेड अलर्ट जारी किया है, इस दौरान पूर्वी यूपी की कुछ जगहों पर पाला पड़ने की स्थिति बनेगी, उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल तीन से चार दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे बने रहने का अनुमान है, 27-28 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आने पर स्थिति में परिवर्तन होने की संभावना है ,