यूपी निकाय चुनाव OBC आरक्षण को लेकर आज होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
यूपी निकाय चुनाव OBC आरक्षण को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई , हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के फैसले के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है , जिसमे एसएलपी को सूचीबद्ध करने का आग्रह किया है , जिस पर सुप्रीम कोर्ट एसएलपी को लेकर मामले की सुनवाई करेगा , संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश सरकार अपनी ओर से हर बिंदु पर अपने पक्ष रख्खेगा , ट्रिपल टेस्ट के फार्मूले पर अमल के लिए सरकार द्वारा आयोग का गठन पहले ही किया जा चुका है , दरसल OBC आरक्षण को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के खिलाफ नगर निगम विभाग ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है , उस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी , कोर्ट के फैसले से यह तय हो जाएगा कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव कब होगा , आज हर पार्टी के राजनेता की नजर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले की ओर लगी रहेगी ,