यूपी के सीतापुर में एक सिरफिरे ने माँ, पत्नि सहित तीन बच्चो को मारकर खुद को गोली मारकर किया आत्महत्या 06 की मौत
उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहा एक शख्स ने अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर, इसके बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर अपनी जान दे दी, सनकी मृतक के भाई ने खुद को एक कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई, ये घटना सीतापुर के थाना मथुरा इलाके के पल्हापुर गांव की है, जहा के रहने वाले अनुराग सिंह 45 वर्ष ने बीती देर रात करीब ढाई से तीन बजे के आस पास अपनी मां सावित्री 62वर्ष और पत्नी प्रियंका सिंह 40 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी, इसके बाद उसने अपनी बेटी अस्वी 12 वर्ष, अर्ना 8 वर्ष और पुत्र आद्विक 4 वर्ष को छत से नीचे फेंक दिया, आखिर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया, घर के सभी सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जब कि पूरा परिवार बड़ा ही संपन्न था परिवार था, पत्नी प्रियंका लखनऊ स्थित एक बैंक में कार्यरत थी, इसके अलावा 100 बीघा से अधिक की खेती थी, खुद अनुराग बीएससी एग्रीकल्चर था जो खेती में रुचि रखता थी, घटना के पीछे की वजह का पुलिस जांच कर रही है,