यूपी के विधायकों की निधि अब 31 मार्च को लैप्स नहीं होगी अगले वित्तीय वर्ष में होगी शामिल
उत्तर प्रदेश के विधायकों को विकास कार्य कराने के लिए सरकार से मिलने वाली की निधि अब 31 मार्च को लैप्स नहीं होगी, उनकी बची हुई निधि अब अगले वित्तीय वर्ष में शामिल हो जाएगी, इसके लिए विधान परिषद के नेता सदन जनपद के जिलाधिकारी व CDO को इसके लिए पत्र भेजेंगे, भाजपा एमएलसी उमेश द्विवेदी ने विधानसभा में ये मांग रख्खी थी, नजूल संपत्ति विधेयक पर विचार के लिए बनी प्रवर समिति, विधान परिषद ने 11 सदस्यों की समिति का गठन किया गया, CM होंगे समिति सभापति, डिप्टी CM केशव इसके सदस्य होंगे, विधान परिषद के प्रमुख सचिव ने जारी की अधिसूचना, नजूल भूमि पर निजी संस्था का हक नहीं होगा,