यूपी के कार्यवाहक DGP आरके विश्वकर्मा कल 31 मई को हो रहे रिटायर्ड विजय कुमार हो सकते हैं अगले DGP सूत्र
लखनऊ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक DGP आरके विश्वकर्मा का आज आखिरी दिन है , कल यानी 31 मई को DGP आरके विश्वकर्मा रिटायर्ड हो रहे है , कौन बनेगा डीजीपी को लेकर यूपी के राजनैतिक गलियारों से लेकर पुलिस महकमे के बीच चर्चा तेज हो गई है , कार्यवाहक डीजीपी आरके विश्वकर्मा का 31 मई 2023 को कार्यकाल खत्म हो रहा है , वहीं दूसरी ओर इस बार यूपी को स्थायी डीजीपी मिलेंगे या कार्यवाहक ही , इस पर लोग कयास लगा रहे है , सूत्रों की माने तो 1988 बैच के विजय कुमार हो सकते हैं अगले DGP, आनंद कुमार और प्रशांत कुमार भी DGP की रेस में शामिल है , अगले DGP के नाम को लेकर मंथन चल रही है , बीते एक साल से पुलिस की कमान कार्यवाहक DGP ही संभाल रहे है , यूपी को इस बार स्थायी डीजीपी मिलेंगे या कार्यवाहक ही संभालेंगे यूपी पुलिस की कमान ,