उत्तर प्रदेश में मानसून एक्सप्रेस मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिकतर भागों को भिगोते हुए अब उत्तर प्रदेश की दक्षिणी सीमा सोनभद्र के काफी करीब पहुंच चुकी है , मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे के भीतर किसी भी वक्त मानसून के उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर सकता है , मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मानसून एक्सप्रेस के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं, मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, 25 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश जबकि 26 जून से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा के क्षेत्रफल व तीव्रता में वृद्धि के साथ कहीं-कहीं पर भारी बरसात हो सकती है , 25 जून आज और कल भारी वर्षा की संभावना वाले इलाके है , बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर व आसपास के इलाके शामिल है ,