यूपी ATS ने पाकिस्तानी से आयी सीमा हैदर को आइबी की इनपुट पर लिया हिरासत में
यूपी ATS पाकिस्तानी से नेपाल के रास्ते आयी सीमा हैदर पर से जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है , बरहाल अभी आइबी की इनपुट पर ATS ने सीमा हैदर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है , सूत्रों की माने तो जल्द ही सीमा हैदर की गिरफ्तारी भी हो सकती है , शुरू से ही सीमा हैदर एटीएस के राडार पर चल रही थी , इन दिनों पाकिस्तानी से नेपाल के रास्ते भारत मे अपने प्रेमी से मिलने आयी सीमा हैदर काफी सुर्खियों में चल रही है , जिन्हें आज आईबी की इनपुट के बाद एटीएस की नोएडा यूनिट ने हिरासत में लिया , सूत्रों की माने तो सीमा के चाचा पाकिस्तान आर्मी में सूबेदार तो वही सीमा का भाई भी पाकिस्तानी सैनिक है , ATS यूनिट सीमा हैदर के व्हाट्सएप चैट और तमाम सबूतों के आधार पर पूछताछ करेगी , सीमा के आईडी कार्ड भी हाई कमीशन भेजे गए है , सूत्र बताते है कि जल्द ATS सीमा हैदर की गिरफ्तारी कर सकती है , कानून के बड़े बड़े जानकर सीमा हैदर की कहानी पर शुरू से ही सवाल उठाते आ रहे है ,