मौसम विभाग ने यूपी के 12 जिलो में सामान्य से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 12 जिलो में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी हवाएं मौजूदा समय उत्तर प्रदेश के उत्तर पूर्वी हिस्से में सक्रिय हैं, अगले 24 घंटों के दौरान 12 जिलों में सामान्य से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है, जिसमे आजमगढ़, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, सहित आस पास के जनपद होंगे, जहा अगले 24 घंटों के दौरान सामान्य से लेकर भारी बारिश होने की संभावना बन रही है,