मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों में एक बार फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज
लखनऊ मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन-चार दिनों में तेज धूप की राहत के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है , मौसम विभाग के अनुसार 19 फरवरी से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश के कई जिलों को प्रभावित कर सकता है , जिसको लेकर लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र ने एक अलर्ट जारी किया है , मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आने वाले नमीयुक्त हवाओं का समागम हो सकता है, इसके कारण चलने वाली पछुआ हवाओं का असर मौसम पर दिखेगा , जिससे 30 से 35 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है, बादल छाये रहने के साथ गरज-चमक की भी संभावना है , 20 फरवरी की सुबह तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश के आसार दिख रहे हैं, यह सिलसिला रुक रुक कर 22 फरवरी तक जारी रह सकता है, 20 फरवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं , 23 तारीख से मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो सकता है ,