मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथरस पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली अस्पताल जाकर घायलो का जाना हाल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज स्वयं हाथरस पहुंचकर अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद स्वयं अस्पताल जाकर भर्ती घायलो का हाल-चाल लिया , हाथरस हादसे के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश से प्रदेश के तीन मंत्रियों, मुख्य सचिव और डीजीपी हाथरस पहुंचकर पूरी घटना पर नजर बनाये हुए थे, तो वही आज स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथरस पहुंचकर सर्किट हाउस में अधिकारियों से घटना की समीक्षा करने के बाद, मुख्यमंत्री जिला अस्पताल में पहुंचकर भर्ती घायलों के एक-एक बेड पर जाकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके परिजनों से भी बातचीत की, मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों समुचित इलाज के लिए निर्देश दिए, तो वही मृतकों के परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना दी,