मुंबई के पास एक झरने पर पिकनिक मनाने गए एक परिवार के सात लोग अचानक पानी से घिर बह गए तीन शव बरामद
मुंबई में पास के एक झरने पर पिकनिक मनाने गए एक परिवार के सात लोग अचानक से पानी बढ़ने की वजह से चारो तरफ से पानी से घिर गए, तेज बहाव में सातो लोग बह गए , दो लोग किसी तरह से तैर कर बाहर निकल गए , बाकी पांच लोग बाह गए, घटना कल 30 जून को दोपहर बाद करीब एक बजे की है , पानी मे बहे पांच लोगो मे से परिवार के तीन लोगो के शव को पुलिस ने अभी तक बरामद कर पाई है , कल एक परिवार के लिए बहुत ही भयानक व दुखद घटना घटी, बताया गया कि मुंबई से 80 किमी दूर लोनावाला में एक प्रचंड झरने पर सात लोगों का परिवार छुट्टि के दिन का आनन्द मनाने गया था , क्षेत्र में सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण बांध ओवरफ्लो हो गया, जिससे झरने में पानी का प्रवाह बढ़ गया , एक मिनट से भी कम समय में, पानी की तेज लहर उन पर हावी हो गई सभी लोग मदद के लिए चीखने-चिल्लाने लगे देखते ही देखते पानी के तेज बहाव ने परिवार के सभी सातो लोगो को आगे बहा ले गई , निसमे से दो लोग बच गए, अब तक तीन शव बरामद किए गए हैं और अन्य की खोज अभियान जारी है , बताया गया कि मानसून के दौरान इस पहाड़ी पर बड़ी संख्या में पर्यटक मानसून के दिनों में पिकनिक मनाने आते है ,