मिर्ज़ापुर होली पर्व पर नगर वासियों को दोपहर दो बजे तक पालिका करेगा पानी की सप्लाई
मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद होली पर्व के दिन नगर वासियों को अपने रंग धुलने के लिए दोपहर दो बजे तक नगर के सभी वार्डो में पानी की सप्लाई करेगा , होली पर्व को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने अपनी ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली है , सोमवार आज दोपहर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता , जलकल अभियंता सुधीर वर्मा एवं अवर अभियंता जटाशंकर पटेल द्वारा जलकल विभाग से पानी की सप्लाई करने के तैयारियों का जायजा लिया , जलकल अभियंता ने बताया कि सीडब्ल्यूआर की टंकी भरने के लिए टांडाफॉल से सप्लाई को बढ़ाया गया है , इसके साथ ही वार्डो में स्थित सभी नलकूप ऑपरेटर को होली पर्व के दिन दोपहर दो बजे तक सप्लाई करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है ,