मिर्ज़ापुर हलिया व चुनार, कैलहट में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के साथ मड़िहान विधायक ने बैठक में सेट किया चुनावी प्लान
मिर्ज़ापुर लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे करीब आ रही है, भाजपा के दिग्गज नेताओं द्वारा गठबन्धन प्रत्याशी को घेरने के लिए एक से बढ़कर एक रणनीति बनानी शुरू कर दिया , आज भाजपा राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद अरुण सिंह के साथ पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने हलिया क्षेत्र में ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक की गई , बैठक को संबोधित करते हुए बतौर मुख्यातिथि भाजपा राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है, इसलिए सभी लोग एकजुट होकर आने वाले 01 जून को कप प्लेट के निशान पर बटन दबाकर अनुप्रिया पटेल को अधिक से अधिक मतो से विजई बनाएं, जिससे प्रधानमंत्री जी का हाथ मजबूत हो सके , तो वही दूसरी तरफ चुनार विधानसभा क्षेत्र के कैलहट स्थित राम ललित सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रधानाचार्य एवं प्रबंधको की बैठक की गई , कार्यक्रम में पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, चुनार विधायक अनुराग सिंह , सिंह के बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य एवं प्रबंधको की मौजूदगी में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह को संबोधित करते हुए कहा आप सभी लोग समाज के बड़े ही बुद्धिजीवी एवं प्रबुद्ध वर्ग से आते है , आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कार्य कुशलता से पूरे विश्व मे भारत की साख बढ़ी है , आज भारत विकसितराष्ट्र की ओर अग्रसर है , इसलिए आने वाले 01 जून को लोकसभा चुनाव मे भाजपा, अपना दल एवं निषाद पार्टी के प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के चुनाव चिन्ह कप प्लेट पर अधिक से अधिक बटन दबाकर भारी मतो से जीतने का काम करे ,