मिर्ज़ापुर हलिया क्षेत्र में रिश्तेदारी में आयी युवती की संदिग्ध परिस्थियों में मौत
मिर्ज़ापुर थाना हलिया क्षेत्र के बड़गड़ा गांव में बीती रात रीवा मध्य प्रदेश से अपने रिश्तेदार मौसी के घर आयी युवती की बीती रात संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो जाने से परिवार में हड़कम्प मच गया , मिली जानकारी के अनुसार कविता पुत्री रमेश जो कि सोनौरी रीवा मध्य प्रदेश की रहने वाली थी , जो अपनी मौसी के यहा हलिया क्षेत्र के बड़गड़ा गांव में आयी हुई थी , जिसकी देर रात अचानक तबियत खराब होने की वजह से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी , सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया , तो वही परिजन का कहना है कि रात को कविता के पेट मे अचानक दर्द उठ गया था , हम लोग उसे इलाज के लिए कई जगह ले गए लेकिन वह बच नही पाई ,