मिर्ज़ापुर हलिया क्षेत्र में भजन कीर्तन के लिए जा रहे श्रद्धालु की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो बच्चों की मौत दो की हालत गम्भीर
मिर्ज़ापुर थाना हलिया क्षेत्र के जोगीबीर बन्धी के पास भजन कीर्तन के लिए जा रहे श्रद्धालु की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसके नीचे दबकर दो बच्चों की मौत हो गयी, तो वही दो अन्य घायल की हालत गम्भीर बताया गया , पुलिस जानकारी के अनुसार हलिया क्षेत्र के ग्राम बधवा कुसियरा के रहने वाले शंकर कोल पुत्र मुन्नी लाल कोल द्वारा पास के ही मन्दिर से भजन कीर्तन के लिये परिवार के कुल 10 सदस्यों के साथ ट्रैक्टर-टाली से जाते समय जोगीबीर बन्धी के पास ट्रैक्टर पलट गयी , सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना हलिया पुलिस दल पहुंचकर गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक सियाराम उर्फ कलेक्टर पुत्र मुन्नी लाल उम्र करीब 55 वर्ष व साधना कोल पुत्री रमेश कोल उम्र करीब 03 वर्ष को इलाज के लिए हॉस्पिटल भिजवाया गया , घटना में 1. मधु कोल उम्र करीब 10 वर्ष व 2. रंजना कोल उम्र करीब 08 वर्ष पुत्रीगण रमेश कोल की मौके पर ही मृत्यु हो गयी , थाना हलिया पुलिस द्वारा मृतको के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है ,