मिर्ज़ापुर हलिया क्षेत्र में देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली में हाइवा ट्रक ने कोहरे की वजह से मारी जोरदार टक्कर
मिर्ज़ापुर थाना हलिया क्षेत्र के सोनकर बस्ती के पास देर रात सड़क किनारे धान लादे खड़े ट्रैक्टर ट्राली में गिट्टी लादकर जा रही हाइवा ट्रक ने जोरदार टक्कर मार हाइवा चालक अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया , लोगो द्वारा कड़ाके की ठंड और कोहरे के वजह से हादसा के पीछे का वजह बताया जा रहा है , इस दुर्घटना में ट्रैक्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया , जिस तरह से हाइवा ट्रक द्वारा ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मारा गया , गनीमत रहा कि हादसे में कोई अप्रिय घटना नही हुआ , बरहाल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है