मिर्ज़ापुर हलिया क्षेत्र में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा नीचे दबकर 60 वर्षीय वृद्ध की मौत
मिर्ज़ापुर थाना हलिया क्षेत्र के ग्राम बडौही में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया , उसके नीचे दबकर 60 वर्षीय वृद्ध जनार्दन सिंह की मौत हो गयी, पुलिस जानकारी के अनुसार आज सायंकाल थाना हलिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बडौही में ई-रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलट जाने से जनार्दन सिंह पुत्र स्व०गोपाल सिंह निवासी ग्राम हलिया उम्र करीब 60 वर्ष की ई-रिक्शा के नीचे दबकर मृत्यु हो गयी , सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना हलिया पुलिस मौके पर पहुंचकर कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही की जा रही है , बताया गया कि मृतक जनार्दन अपने खेत कुबरा पाही ग्राम बडौही से ई-रिक्शा पर धान की बोरी लाद कर अपने घर हलिया ला रहे थे, इसी दरम्यान ग्राम बडौही के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया , जिसके नीचे दबकर उनकी मौत हो गयी ,