मिर्ज़ापुर हलिया क्षेत्र के सुसुआड़ नाले पर फिसल कर चैकडैम में गिरने से पानी मे डूबकर किसान की मौत
मिर्ज़ापुर थाना हलिया क्षेत्र के दिघीया गांव में सुसुआड़ नाले पर एक किसान कर पैर फिसल गया , और वह सीधा चैकडैम के पानी मे गिर गया ,चैकडैम के पानी मे गिरे किसान की डूबकर मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार दिघीया गांव के रहने वाले किसान राम सागर का पैर फिसलने से चैकडैम के पानी में डूबने से मौत हो गई , चैकडैम में किसान के शव को उतराया देख परिजन स्थानीय अस्पताल ले गए , जहा डॉक्टरों ने किसान राम सागर को मृत घोषित कर दिया , किसान की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया , सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की जांच कर रही है, पुलिस के मुताबिक किसान की मौत प्रथम दृष्ट्या चैकडैम में पैर फिसल कर पानी में गिर जाने से डूब कर मौत लग रही है , मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा ,