मिर्ज़ापुर हलिया क्षेत्र के भटवारी गांव में कूलर में आये करंट से झुलसकर महिला की मौत
मिर्ज़ापुर थाना हलिया क्षेत्र के भटवारी गांव में घर की सफाई कर रही एक महिला की घर मे लगे कूलर में आ रहे करेंट की चपेट में आने से झुलसकर मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार थाना हलिया क्षेत्र के भटवारी गांव की रहने वाली 35 वर्षीय महिला शीला घर की साफ सफाई करते समय कूलर के कटे तार की चपेट में आकर झुलस गई, परिजनो द्वारा तत्काल उसे इलाज के लिए पीएचसी हलिया लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने शिला की हालत को गंभीर देखते हुए, उसे जिला मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जिला मंडलीय अस्पताल में करंट की चपेट में आयी झुलसी महिला की मौत हो गई , सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,