मिर्ज़ापुर हलिया क्षेत्र के बाणसागर नहर में स्नान कर रहे दो बच्चों के बहने से हुई मौत
मिर्ज़ापुर थाना हलिया क्षेत्र के बाणसागर नहर में आज स्नान कर रहे दो बच्चों के बहने से हुई मौत , जानकारी के अनुसार आज समय करीब 12.00 बजे थाना हलिया क्षेत्र के ग्राम फुलवारी के पास बाणसागर नहर में स्नान कर रहे दो बच्चे के नहर में बह गये , सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारीगण मौके पर पहुंच गये , थाना हलिया पुलिस द्वारा स्थानीय लोगो की मदद से नहर में स्नान के दौरान डूबने वाले दोनो बच्चों 1.अमन दूबे पुत्र कमलेश्वर दूबे निवासी फुलवारी थाना हलिया उम्र करीब-19 वर्ष व 2.त्रिदेव पुत्र राकेश निवासी गजरिया थाना हलिया उम्र करीब-08 वर्ष की नहर में खोजबीन करा कर दोनो बच्चों के शव को बरामद कर लिया गया , हलिया पुलिस दोनो बच्चों के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया गया ,