मिर्ज़ापुर स्टेशन पर बांबे जनता एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री की संदिग्ध परिस्थियों में मौत
मिर्ज़ापुर स्टेशन पर आज सुबह बॉम्बे जनता एक्सप्रेस पहुचने से पहले ही स्टेशन मास्टर को सूचना मिली कि बॉम्बे जनता एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गयी है , ट्रेन रुकते ही मौके पर पहुची जीआरपी पुलिस ने शव को बोगी से उतार कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया , मिली जानकारी के अनुसार गणेश मांझी जो झारखण्ड का रहने वाले थे , बॉम्बे जनता एक्सप्रेस से नासिक से यात्रा करते हुए पटना जा रहै थे , ट्रेन मिर्ज़ापुर स्टेशन पर पहुचने से पहले ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी , सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस बोगी में पहुचकर शव को उतरवाकर कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,