मिर्ज़ापुर स्कूल एसोसिएशन द्वारा कल 8 अगस्त को cbse व icse बोर्ड सभी स्कूल बंद रहेंगे
मिर्ज़ापुर स्कूल एसोसिएशन द्वारा कल 8 अगस्त को सभी cbse व icse बोर्ड स्कूल को बन्द करने का आह्वान किया है , दरसल बीते दिनों आजमगढ़ के चिल्ड्रन गलर्स स्कूल में कक्षा 11वी की छात्रा के मौत के मामले में स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था , उसी के समर्थन में मिर्ज़ापुर स्कूल एसोसिएशन के बैनर तले सभी cbse व icse बोर्ड स्कूल के प्रबन्धको द्वारा तय किया गया कि आजमगढ़ के चिल्ड्रन गलर्स स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर के गिरफ्तारी का विरोध जताते हुए , उनके समर्थन में 8 अगस्त को मिर्ज़ापुर के सभी cbse व icse बोर्ड स्कूल को प्रबन्धक द्वारा बन्द करने का निर्णय लिया गया , मिर्ज़ापुर स्कूल एसोशिएशन द्वारा एक बैठक करते हुए , छात्रा के लिए शोक संवेदना प्रकट करते हुए , अपने अपने स्कूल को बंद करने का फैसला किया गया है , 8 अगस्त को स्कूल में किसी प्रकार का कोई काम नही होगा न ही पढ़ाई होगी , स्कूल प्रबन्धको द्वारा कहा गया कि बिना किसी जांच के स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर की गिरफ्तारी कर लिया गया , पुलिस को पहले पूरे मामले में जांच करना चाहिए था , अगर दोषी होते तो कार्यवाही किया जाता , लेकिन बिना जांच के ही गिरफ्तार कर लिया गया , जिसका हम लोग विरोध करते हुए 8 अगस्त को विद्यालय बन्द कर प्रिंसिपल और टीचर को अपना समर्थन दे रहे है ,