मिर्ज़ापुर स्कूटी सवार महिला का पर्स छिनने वाले दोनो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल पैर में लगी गोली
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर पिछले दिनों स्कूटी सवार महिला का पर्स छिनकर फरार होने वाले दोनो बदमाश और पुलिस के बीच आज थाना देहात कोतवाली के करनपुर चौकी के बोकरिया फॉल में मुठभेड़ हो गयी, दोनो बदमाशो के पैर में गोली लगने से घायल हो गए, पुलिस ने घायल बदमाशो के कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस व लूट का नगद पैसा, मोबाइल फोन, चेकबुक तथा घटना में इस्तेमाल बिना नम्बर प्लेट पल्सर मोटर साइकिल को बरामद कर घायल बदमाशो को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल भेजवाया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात, थाना लालगंज व एस.ओ.जी./सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम समय करीब 15.30 बजे थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के करनपुर पहाड़ी के पास शातिर लुटेरें 1. विकास पाल पुत्र राजनाथ पाल निवासी सेमरी बाघराय थाना कोरावं जनपद प्रयागराज उम्र करीब 26 वर्ष व 2. विजय शंकर प्रजापति पुत्र शिव बहादुर निवासी भौरहां थाना कोरावं जनपद प्रयागराज उम्र करीब 19 वर्ष को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया, ये लुटेरे पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में दोनों के पैर में गोली लगी, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लुट का सामान व पैसा भी बरामद किया गया, इन लोगो द्वारा कुछ दिन पहले थाना लालगंज क्षेत्र में एक महिला से पर्स, मोबाइल फोन व पैसा लूट की घटना को अंजाम दिया था , दोनो के पास से पुलिस ने दो अवैध तमंचा 315 बोर दो जिन्दा कारतूस व खोखा व बिना नम्बर की पल्सर मोटरसाइकिल, लूट का 10300 रूपये नगद, मोबाइल फोन व चेक बुक/पासबुक बरामद हुआ ,