मिर्ज़ापुर सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर है वायरल ससुर ने अपनी पुत्रवधू से किया विवाह
मिर्ज़ापुर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो आज कल जमकर वायरल हो रहा है कि एक 70 वर्षीय ससुर ने अपनी ही 28 वर्षीय पुत्रवधू से मंदिर में विवाह कर लिया , वायरल फ़ोटो में बकायदा एक बुजुर्ग द्वारा महिला की मांग में सिन्दूर भरते देखा जा रहा है , वायरल फ़ोटो जनपद गोरखपुर के बड़हलगंज का बताया जा रहा है , मिर्ज़ापुर न्यूज बुलेटिन इस खबर की पुष्टि नही करता , खबर वायरल फ़ोटो के आधार पर है , मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के छपिया उमराव गांव के 70 वर्षीय कैलाश यादव ने अपनी 28 वर्षीय पुत्रवधू पूजा से मंदिर में विवाह करने की फोटो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है , बताया गया कि कैलाश यादव बड़हलगंज थाने में चौकीदार है , मिली जानकारी के अनुसार कैलाश यादव के पत्नी का निधन 12 वर्ष पूर्व हो चूका है , कैलाश ने चार बच्चों में तीसरे नंबर के बेटे की मृत्यु के बाद अपनी बहु पूजा की शादी किसी अन्य जगह करा दी थी , पर दूसरे ससुराल में वह रह नही सकी और वापस पहले वाली ससुराल चली आयी , ससुर कैलाश के घर रहने लगी , इसी बीच सोशल मीडिया पर एक शादी का फोटो वायरल हो रहा है , जिसे कैलाश और उसकी बहु की बताई जा रही है , लोगों में इस फोटो को लेकर चर्चा बनी हुई है , सच्चाई क्या है पता नही वायरल फ़ोटो के आधार उसके नीचे थोड़ी जानकारी के आधार पर खबर बनी है , इसकी पुष्टि मिर्ज़ापुर न्यूज बुलेटिन नही करता ,