मिर्ज़ापुर सीखड़ में गंगा नदी में तैरता हुआ आलौकिक पत्थर देखने के लिए उमड़ी भीड़
मिर्ज़ापुर सीखड़ लालपुर के रहने वाले बचाऊ शर्मा गंगा नदी पर पिंडदान करने गए थे , तभी उन्हें गंगा नदी में एक तैरता हुआ पत्थर नुमा कुछ दिखाई दिया , मिली जानकारी के अनुसार सीखड़ गांव के सामने गंगा नदी में एक तैरता हुआ पत्थर देखकर वह मौजूद सभी लोग अचंभित रह गये , बताया जाता है सीखड़ के रहने वाले बचाऊं शर्मा प्रतिदिन की तरह वह गंगा स्नान करने गये थे , गंगा स्नान करते समय उनके शरीर से अचानक वह पत्थर टकराया वह उसे कोई और वस्तु समझ कर उसे बाहर निकाला तो वह पत्थर जैसा दिखाई पड़ रहा था , जो काफी वजनदार था , तैरता हुआ पत्थर की चर्चा आस पास के गांव में फैल गया , देखते हो देखते देखने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी , मिले वस्तु को गांव के लोगों ने बार बार पानी में डूबोने का प्रयास किया परन्तु पत्थर पानी पर तैरता ही रहा , पत्थरनुमा ठोस पदार्थ को पानी पर तैरता देख हर कोई हैरान परेशान रहा , लोगों के आश्चर्य का ठिकाना न रहा , इसी बीच कुछ लोगों ने इसे त्रेता युग का पत्थर मान कर पूजा पाठ शुरू कर दिया , क्षेत्र में इस घटना की खूब चर्चा हो रही है ,