मिर्ज़ापुर सिलेंडर के बढ़े दामों को लेकर कांग्रेसियों ने किया मुख्यालय पर प्रदर्शन
मिर्ज़ापुर जिला मुख्यालय पर आज कांग्रेस नेताओं ने गैस सिलेंडर के बढ़े दामों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान धरना प्रदर्शन किया , प्रदर्शन करते हुए एआईसीसी के सदस्य एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि बीजेपी की केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल है , जब जब बीजेपी की सरकार आती है महंगाई आसमान छूने लगता है , बीजेपी की सरकार में सिर्फ उद्योगपतियों को बढ़ावा मिलता है , अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा कि बीजेपी की सरकार जनता को गुमराह करके सत्ता पर काबिज हुई है , बीजेपी की केंद्र व प्रदेश की सरकार गरीब विरोधी सरकार है , तो वही पीसीसी सदस्य एवं मीडिया प्रभारी छोटे खान ने कहा कि जब जब बीजेपी की सरकार आई है महंगाई चरम पर पहुच गया , युवा बेरोजगार हुआ , किसान परेशान रहा , मजदूरों के पास काम नहीं रहा , प्रदर्शन में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपचंद जैन , सुधाकर , राजधर दुबे , अमर दुबे जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गोपाल चौधरी सहित काफी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे ,