मिर्ज़ापुर साइबर जागरुकता दिवस पर कार्यशाला का आयोजन छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक
मिर्ज़ापुर में मासिक साइबर जागरुकता दिवस के अवसर पर थाना साइबर क्राइम द्वारा कार्यशाला का आयोजन कर सेंट मैरी स्कूल बरौधा कछार के छात्र छात्राओं को साइबर अपराध से संबन्धित घटनाओं की रोक थाम के लिये जागरूक किया गया , कार्यशाला में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक, श्याम बहादुर यादव के नेतृत्व में साइबर अपराध क्या है, साइबर अपराध के प्रकार, तथा उनसे कैसे बचा जाय उसके बारे में विस्तृत जानकारी छात्र व छात्राओ को दी गयी, उप निरीक्षक चन्द्रशेखर यादव द्वारा उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को व कर्मचारियों को सोशल मीडिया एकाउण्ट कैसे प्रयोग किया जाय, क्या-क्या सावधानी बरती जाय इसके संबंध में UPI, VOILET, इण्टरनेट बैंकिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी , साथ ही साइबर अपराध के हेल्प लाईन नं0- 1930 व साइबर अपराध के संबंध में NCRP पोर्टल की वेबसाईट www.cybercrime.gov.in के बारे में भी जानकारी दिया गया ,