मिर्ज़ापुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में बीती रात कहीं अच्छी बारिश तो कहीं बूंदाबांदी से गलन बढ़ी
मिर्ज़ापुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में बीती रात कहीं अच्छी बारिश देखने को मिली तो कहीं सिर्फ बूंदाबांदी वाली बारिश हुई, बारिश होने से हवाओ में गलन बढ़ गयी है , मौसम विभाग ने दो दिन पूर्व ही ऐसे मौसम का अनुमान जारी कर दिया था , पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई , मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी ऐसे ही मौसम रहने के अनुमान है , मौसम में ये लुकाछुपी का खेल चलता रहेगा , बताया गया कि ये बारिश गेहूं, मटर, गन्ना, सरसों, जैसे फसलो के लिए मुफीद है , बस आगे तेज बारिश या ओलावृष्टि न हो नही तो फसलों को नुकसान हो सकता है , सोमवार को भी मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताया है , जिसमे प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, मिर्ज़ापुर, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर सहित आसपास के इलाके शामिल है ,