मिर्ज़ापुर सहित प्रदेश के कई जिलों में अभी दो दिन और सताएगी कड़ाके की ठंड पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने जनजीवन किया अस्तव्यस्त
मिर्ज़ापुर सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अभी दो दिन और सताएगी कड़ाके की ठंड पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी से अभी उत्तर प्रदेश के कई जिलों को गलन से राहत मिलते नही दिखाई दे रही है , गुरुवार की सुबह जहा कोहरे के चादर और गलन रही , तो वही दोपहर बाद सूर्य देव प्रकट हुए जिससे लोगो को थोड़ी राहत मिली, लेकिन छाव में ठंड से लोग कंपकंपाते रहे, प्रदेश के कई जनपद सहित मिर्ज़ापुर जिले में भी बढ़ते ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश से 20 जनवरी तक के लिए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी है, बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार नम हवाओं का असर अभी दो दिन तक बना रहेगा, तापमान में भी कमी के आसार हैं, जगह जगह लोग जल रहे अलाव का सहारा ले रहे है ,