मिर्ज़ापुर सहित पूरे प्रदेश में बिजली कर्मियों ने किया अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
मिर्ज़ापुर सहित पूरे प्रदेश में बिजली कर्मियों ने आज से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर दिया है , वैसे तो पूरे प्रदेश में अपने 15 सूत्रीय मांगो को लेकर आज से बिजली कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है , मिर्ज़ापुर के फतहा स्थित बिजली कार्यालय पर जनपद के बिजली कर्मियों ने भी आज से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर दिया है , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हड़ताल में सिर्फ एमरजेंसी सेवाओं के अलावा किसी तरह का कोई काम बिजली कर्मियों द्वारा नहीं किया जाएगा , अगर आपके घर या कॉलोनी में बिजली की समस्या आई तो आपको परेशान होना पड़ सकता है ,