मिर्ज़ापुर सहित आसपास के जनपदो में मार्च में ही गर्मी अपना तेवर दिखाना किया शुरू
मिर्ज़ापुर जनपद सहित आसपास के जनपदो में भी मार्च में ही गर्मी अपना तेवर दिखाना किया शुरू कर दिया है , अभी अप्रैल, मई, जून, जैसे महीने महीने जो भीषण गर्मी के लिए जाने जाते है, वो आने बाकी है, अभी मार्च महीने का आखरी दिन ही चल रहा है की पारा अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस पास दिख रहा है, जिसकी वजह से दोपहर 12 बजे के बाद से ही सड़को पर सन्नाटा छाने लगा, भीड़ कम दिखने लगी है, चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान का असर दिखाई पड़ने लगा है , वाराणसी IMD रिपोर्ट के अनुसार मार्च महीने में ही पारा 40 डिग्री पहुंचने का अनुमान है , दोपहर के समय सड़कों पर आम दिनों की तुलना में चहलकदमी कम दिखाई पड़ रही है ,