मिर्ज़ापुर समेत प्रदेश के 17 जिलों में आसमान से बरसेगी आग लू चलने की चेतावनी
मिर्ज़ापुर समेत उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में आगामी कुछ दिनों तक आसमान से आग बरसेगी और लू भी चलने की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है , आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि अगले 3 दिनो तक इन जिलों में तेज गर्मी और तपिश की संभावना है , जिसमे बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, मथुरा, फिरोजाबाद जैसे कई जिले शामिल है जहाँ 22 मई तक लू और तेज गर्मी की चेतावनी की संभावना जताया है , पश्चिमी विक्षोभ आने से पहले उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिनों तक हीटवेब चलने की संभावना जताई है , मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि शनिवार से शुरू होने वाले हीटवेव का असर खासकर दक्षिण उत्तर प्रदेश के जिलों में देखने को ज्यादा मिलेगा , हीटवेव की वजह से पारा 3 डिग्री अधिक बढ़ने की संभावना है , मंगलवार से प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज बारिश होने की भी संभावना है ,