मिर्ज़ापुर समाजसेवी संगठन ने सीवर पाइप लाइन को लेकर खोदी सड़को को सही करने का सौंपा ज्ञापन
मिर्ज़ापुर अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व समाजसेवी सुनील कुमार पांडे ने आज मिर्जापुर नगर पालिका क्षेत्र में उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा अमृत योजना के तहत सीवर एवं पाइप लाइन बिछाने को लेकर खोदी गई सड़क को तत्काल बनवाने तथा गुणवत्ता युक्त सड़क मरम्मत की मांग को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेंद्र बहादुर सिंह को सौंपा , ज्ञापन में बताया गया कि मिर्ज़ापुर नगर की अधिकांश सड़कें खोदकर सीवर लाइन एवं पाइप लाइन बिछाने के नाम पर खराब कर दिया गया है , उन सभी सड़कों को 30 मार्च तक बनाने का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि सड़कें निर्धारित समय अवधि में नहीं बनाई गई तो अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण इकाई मिर्जापुर इस मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन करेगी , नगर की अधिकांश सड़कों को अमृत योजना के तहत सीवर एवं पाइप बिछाने के नाम पर खराब कर दिया गया है , तथा सीवर लाइन एवं पाइप लाइन डालने के बाद भी सड़कों को दुरुस्त ना कराने के कारण पूरे नगर की जनता धूल मिट्टी तथा दुर्घटना का शिकार हो रही है , प्रशासन का ध्यान इस पर नहीं जा रहा है , जिसके कारण मिर्जापुर नगर की जनता बदहाल है और रोजाना दुर्घटना की शिकार हो रही है , सबसे अधिक समस्याएं नगर की महिलाओं बुजुर्गों बच्चों को हो रहा है , नगर की सड़कों का मरम्मत करने की मांग करते हुए 30 मार्च तक सड़कों को सही किया जाए ,