मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी लोहिया ट्रस्ट कार्यालय पर सैकड़ो लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया
मिर्ज़ापुर जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर आज विप्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अभय शर्मा अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री एवं भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित सुनील कुमार पांडे , समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता परवेज खान , जिला अध्यक्ष श्री देवी प्रसाद चौधरी की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता को ग्रहण किया , बताया गया कि समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर विभन्न पार्टी के लोग समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है , जिसमे आज विप्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं मिर्जापुर के युवा अधिवक्ता पंडित अभय शर्मा द्वारा अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया , इस दौरान प्रमुख रुप से समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी , जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे , पूर्व विधायक चुनार जगदंबा सिंह पटेल , समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता परवेज खान , पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव , चंदन यादव सपा प्रवक्ता अशोक सिंह मुन्ना के साथ तमाम पार्टी कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे ,