मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी ने जिलाधिकारी को बताया अनुप्रिया पटेल का रिश्तेदार मुख्य चुनाव आयोग को लिखा पत्र
मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी के प्रत्यशी राजेन्द्र एस बिन्द ने मिर्ज़ापुर में निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को हटाने की बात कही गई , राजेंद्र एस बिंद ने लिखित शिकायत चुनाव आयोग से की है, सपा प्रत्याशी द्वारा लिखा पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र के माध्यम से सपा प्रत्याशी ने कहा की डीएम प्रियंका निरंजन के रहते मिर्ज़ापुर में नहीं हो सकता है निष्पक्ष चुनाव, आरोप लगाते हुए कहा कि आशीष पटेल की दूर की रिश्तेदार होने के चलते मिर्ज़ापुर की पोस्टिंग हुई है, इससे पहले वर्तमान जिलाधिकारी 2017 से 2020 तक मिर्जापुर की सीडीओ रह चुकी है , आरोप है कि अनुप्रिया पटेल को जिताने के उद्देश्य से इनकी पोस्टिंग कराई गई है, सपा प्रत्याशी ने लिखा कि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के रहते मिर्ज़ापुर में नहीं हो सकता है निष्पक्ष चुनाव