मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी ने नगर में साफ सफाई को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन
मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने आज मंगलवार को रमजान व होली के त्योहार को देखते हुये जिले व शहर में साफ- सफाई, बिजली आपूर्ति सहित कई मांगों को लेकर जिला कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, सौंपे गए ज्ञापन में सपा नेताओं ने जिले व शहर में साफ सफाई कराने के साथ ही खोदी गई सड़कों की मरम्मत तथा बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से करने की माँग की है, इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी ने कहा कि रमजान व होली के त्योहार को देखते हुये जिले व शहर में साफ सफाई कराई जाय, उन्होने कहा कि त्योहार को देखते हुये बिजली की आपूर्ति के अलावा पानी की भी व्यवस्था मुकम्मल हो, उन्होने भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुये कहा कि इस सरकार से आम जनता नाराज है, महँगाई में बेतहाशा वृद्धि होती जा रही है, इस सरकार को उखाड़ फेकने के लिये जनता तैयार बैठी है, आने वाले लोकसभा 2024 के चुनाव में जनता इनको हटाकर ही दम लेगी , प्रदर्शन करने वालो में रोहित शुक्ला लल्लू, झल्लू यादव, नीता सिंह, परवीन बानो, राममिलन यादव, पूजा यादव, नेहा खाँ, अरशद अली, भोलानाथ यादव, योगेश यादव, राजकुमार यादव, वन्दना गुप्ता, कौशिक कन्नौजिया, नरेन्द्र यादव, सूरज यादव, पतालू यादव, मन्नान खाँ व अन्य लोग शामिल रहे ,