मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी ने जिला कार्यालय पर कर्पूरी ठाकूर का मनाया जन्मदिन शताब्दी
मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर जननायक कर्पूरी ठाकूर का आज 100वां जन्मदिन शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया गया , उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने श्रद्वांजलि दी और उनके योगदान को याद किया , इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि इनके पिता गोकुल ठाकुर गांव के सीमांत किसान थे और अपने पारंपरिक पेशा, नाई का काम भी करते थे, समस्तीपुर के गांव में कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ था , उन्होंने अपने कार्यकाल में कई ऐसे फैसले लिए यही वजह रही जिसके कारण दो बार राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वे कभी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए , भारत छोड़ो आंदोलन के समय कर्पूरी ठाकुर ने करीब ढाई साल जेल में बिताया था, कर्पूरी ठाकुर की लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहा जाता है,