मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी शरण दुबे ने दिया इस्तीफा 1970 से ही पार्टी की कर रहे थे सेवा
मिर्जापुर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वर्तमान जिला उपाध्यक्ष स्वामी प्रसाद दुबे ने पार्टी से इस्तीफा देकर चुनाव के ठीक पहले सपा को तगड़ा झटका दे दिया, जिला उपाध्यक्ष स्वामी शरण दुबे 1970-71 से समाजवादी पार्टी में राजनीति करते आ रहे, आज उन्होंने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर तगड़ा झटका दे दिया, जिला उपाध्यक्ष स्वामी शरण दुबे ने सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी पर शौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी से भले ही इस्तीफा दे दिया है, लेकिन समाजवादी पार्टी के विचारधारा के साथ जुड़ा रहूंगा, हमसे जो हो सकेगा वह करता रहूंगा , इस्तीफा के पीछे कि वजह बताया कि सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी संगठन के मुखिया द्वारा पार्टी के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने और शौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है, संगठन में एक दो लोगों द्वारा मनमानी तरीके से अपनी इच्छा के अनुसार निर्णय लेकर संगठन को पंगु बनाने का भी बड़ा आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया ,